कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चेयरमैन सैनी का 44 वां जन्मदिन मनाया..DD Express News
DD Express News
चेयरमैन सैनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया..
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चेयरमैन सैनी का 44 वां जन्मदिन मनाया..
DD Express News...चौमूं। शहर के मोरीजा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी के 44वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्षद अनिल कुमार सैनी व पार्षद महेश कुमार यादव को उनके जन्मदिन पर साफा व माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी, पार्षद अनिल कुमार सैनी व पार्षद महेश कुमार यादव के जन्मदिवस पर के कटवाकर लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर पार्षद गण, कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment