कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई.. DD Express News
DD Express News
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई..
DD Express News...चौमूं। शहर के मोरीजा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि। पूर्व विधायक सैनी ने बताया कि सुभाष चन्द्र बोस भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। 1938 में कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन हरिपुरा में होना तय हुआ। इस अधिवेशन से पहले गांधी जी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सुभाष चंद्र बॉस को चुना। यह कांग्रेस का 51 वाँ अधिवेशन था। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चन्द्र बोस का स्वागत 51 बैलों द्वारा खींचे हुए रथ में किया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णकांत जोशी, डीसीसी उपाध्यक्ष गिरिराज देवंदा, छात्रसंघ अध्यक्ष शिल्पा सौंकरिया, पार्षद इमामुद्दीन कुरैशी, गौरीशंकर कुमावत, एडवोकेट रोहित यादव, विनोद आर्य, शंकर लाल शर्मा, मूलसिंह शेखावत, संतोष कुमार सैनी, धर्मपाल गुर्जर, छीतरमल बबेरवाल, एमडी भदाला, अभिषेक मोरदिया, अशोक यादव, प्रकाश डागर, अजय जाटावत, शंकर बलेखण, चंद्र प्रकाश जांगिड़ व राकेश इंदौरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment