गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में चौमूँ विधानसभा ....DD Express News
DD Express News
गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में चौमूँ विधानसभा से पहुंचे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता
ग्रामीण क्षेत्र से पहुंची भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के स्वागत में गाए मंगल गीत
DD Express News...चौमूँ। भारत के गृहमंत्री अमित शाह के दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर आज जयपुर जेईसीसी में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में चौमूँ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रवाना हुए। जयपुर आयोजित गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत कार्यक्रम में जाते समय ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के स्वागत में मंगल गीत गाए। विधायक रामलाल शर्मा द्वारा की गई मंडलवार मीटिंगो में भाजपा कार्यकर्ताओं से किए गए आह्वान पर कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों से सवेरे राधा स्वामी बाग चौमूँ एकत्रित होकर जयपुर के लिए रवाना हुए। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, भाजपा देहात मंडल बांसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, भाजपा देहात मंडल कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, भाजपा देहात मंडल गोविंदगढ़ महांमत्री जितेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि, मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, बड़ी संख्या में भाजपा वरिष्ठ, युवा एवं महिला कार्यकर्ता सम्मिलित
Comments
Post a Comment