नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक रामलाल शर्मा व मंडल अध्यक्षों का जताया आभार...DD Express News
DD Express News
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक रामलाल शर्मा व मंडल अध्यक्षों का जताया आभार
DD Express News..चौमूं। विधानसभा क्षेत्र चौमूं में भारतीय जनता पार्टी के मंडलो की कार्यकारिणी की घोषणा के बाद रविवार को नवनियुक्त पदाधिकारियो ने कार्यकर्ताओं के साथ रावण गेट चौमूं स्थित विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक रामलाल शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, गोविन्दगढ़ मंडल अध्यक्ष साधुराम गुर्जर व बाँसा मंडल अध्यक्ष श्रीराम पंचोली का साफा व माला पहनाकर आभार जताया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों में नगर मंडल चौमूं के महामंत्री मोहन लाल यादव व बलदेव सिंह टाक, गोविन्दगढ़ मंडल के महामंत्री जितेंद्र सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष भगवान सहाय फौजी व शंकर लाल रैगर, मंत्री रामसहाय कुमावत व कालीचरण सर्राफ (सोनी) व बाँसा मंडल के महामंत्री जमन लाल माली व प्रकाश हाटवाल, उपाध्यक्ष रामूड़ी देवी कार्यकर्ताओं के साथ विधायक कार्यालय पहुँचे थे। इस मौके पर विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की रीति नीति को जनता के बीच लेकर जाएं और सामाजिक कार्य करें। साथ ही कार्यकर्ताओं को हर वार्ड में मोदी सरकार द्वारा पारित किसान बिल व नई शिक्षा नीति के लिए लोगों से संपर्क करके और चौपाल के माध्यम से जागरूकता लाने की बात कही। इस मौके पर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, महामंत्री संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष महेश सेरावत, पूर्व फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, विधानसभा प्रभारी रामावतार अग्रवाल, निवर्तमान पार्षद गजेंद्र यादव, प्रहलाद टेलर, धर्मेंद्र गवारिया, उपाध्यक्ष राजेश चोपड़ा, पूर्व पार्षद रामावतार कुलदीप, अभिषेक सोरेला, मंत्री आलोक जांगिड़, मदन गोरा, घनश्याम कुमावत, नारायण लाल यादव, प्रभु दयाल, गिरधारी यादव, छीतर घोघड़, भींवा घोघड़, कालूराम, कमलेश घोघड़, सुरज्ञान यादव, लालचंद, राजेश यादव, कालू जाजम, कन्हैयालाल, अर्जुनलाल, छोटूराम, गोविंदराम, सुनील यादव, प्रहलवान यादव, सुरेश चोपड़ा, राजू गरेड सुरेश गरेड, अजय यादव, अशोक यादव, कैलाश, धनराज, धर्मेंद्र, रतनलाल, राहुल, सुनील, यशस्वी, राहुल यादव राजू यादव सहित काफी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment