कृषि कानून किसानों को मजबूत बनाएंगे, उनकी रक्षा करेंगे: राज्यवर्धन राठौड़....DD Express News

 DD Express News 

ग्राम नांगल भरड़ा में किसान चौपाल का हुआ आयोजन

सांसद राज्यवर्धन राठौड़, विधायक रामलाल शर्मा व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने किसानो को दी नए कृषि कानूनों के बारे में जानकारी

DD Express News...चौमूं। ग्राम नांगल भरड़ा में आयोजित हुई किसान चौपाल में सांसद राज्यवर्धन राठौड़, विधायक रामलाल शर्मा व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने किसानों को नए कृषि कानूनों के बारे में जानकारी दी। सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि नए कृषि कानून परिवर्तनकारी साबित होंगे, क्योंकि ये किसानों को मजबूत बनाने और उनकी रक्षा करने का काम करेंगे तथा उनकी आय को दोगुना करने में मदद करेंगे। विधायक शर्मा ने कहा की इन कानूनों के चलते जहां भी उपज का अच्छा मूल्य किसान को मिलेगा, किसान वहां अपनी फसल बेच सकेंगे और इससे किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। वे अभी तक की सभी रोकटोक से मुक्त हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कृषि कानूनों के चलते आने वाले वर्षों में कृषि का तेजी से विकास होगा और किसान समृद्ध होंगे। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने कहा कि ये कानून कम कीमत मिलने पर संरक्षण भी देते हैं और साथ ही अधिक लाभ के लिए उन्हें अपने मनपसंद बाजार का फायदा उठाने का मौका भी देते हैं। राव राजेन्द्र सिंह ने कहा कि किसान अब अपनी उपज सही व्यक्ति को, सही जगह पर, सही समय पर और सही कीमत पर बेच सकते हैं। किसान चौपाल में जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी समेत आसपास के गांव के किसान उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से पीड़ित परिवार को दी गई आर्थिक सहायता....DD Express News

कोरोना के विरुद्ध युद्ध समिति जैसा नाम वैसा ही काम....DD Express News

एसडीएम अभिषेक सुराना व चौमू थाना पुलिस की....DD Express News