भाजपा बाँसा मंडल, चौमूं की कार्यकारिणी हुई घोषित....DD Express News

DD Express News 

DD Express News...चौमूं। भारतीय जनता पार्टी जयपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष व विधायक रामलाल शर्मा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी बाँसा मंडल, चौमूं के अध्यक्ष श्रीराम पंचोली ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। बाँसा मंडल कार्यकारिणी में कुल 21 पदाधिकारी शामिल किए गए है। जिसमें अध्यक्ष सहित 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री व 1 कोषाध्यक्ष को शामिल किया गया है। इसके अलावा 43 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। बाँसा मंडल कार्यकारिणी में महेश शर्मा, बालूराम जांगिड़, दिलबर देवी शर्मा, शंकर लाल जाट, श्रवण कुमार सैनी(मुनीम), रामलाल चौपड़ा, रामुडी देवी व रामकरण कुमावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जमन लाल सैनी, फूलचंद यादव व प्रकाश हाटवाल को महामंत्री बनाया गया है। इनके अलावा बाबूलाल घोसल्या, सुरेश जांगिड़, कजोड़ मल सेठी, सुरज्ञान गुर्जर, नरोत्तम शर्मा, कजोड़ मल शर्मा, हिम्मत सिंह व रामू पंचोली को मंत्री व महावीर प्रसाद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बाँसा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से पीड़ित परिवार को दी गई आर्थिक सहायता....DD Express News

कोरोना के विरुद्ध युद्ध समिति जैसा नाम वैसा ही काम....DD Express News

एसडीएम अभिषेक सुराना व चौमू थाना पुलिस की....DD Express News