कुमावत समाज के प्रतिभावान छात्रों का किया सम्मान....DD Express News
DD Express News
कुमावत समाज के प्रतिभावान छात्रों का किया सम्मान....
DD Express News....चौमू नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 के पार्षद मुकेश कुमावत ने अपने वार्ड के कुमावत समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद जी कुमावत रहे इस अवसर पर पूर्व पार्षद बाबूलाल कुमावत तथा सच्चिदानंद स्कूल के निदेशक बाबूलाल कुमावत उपस्थित रहे प्रतिभावान छात्रों में सोमेश कुमावत 97% , दीया कुमावत 96% ,धीरज कुमावत 95% , स्वाति कुमावत 94% तथा निकिता कुमावत 92% अंक प्राप्त करके कुमावत समाज का नाम रोशन किया।मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह तथा शब्दकोश देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज के गुमान कुमावत ,गोपी कुमावत ,अर्जुन कुमावत सांवरमल कुमावत, महेश कुमावत ,मनोज कुमावत ,गजेंद्र कुमावत उपस्थित रहे।सच्चिदानंद स्कूल के निदेशक बाबूलाल कुमावत ने छात्रों को इसी तरह से कठोर मेहनत करके जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


Comments
Post a Comment