प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाये जाने पर जयपुर देहात की महिला बहनो ने रामलाल शर्मा को बांधा रक्षा सूत्र...DD Express News

DD Express News 

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाये जाने पर जयपुर देहात की महिला बहनो ने रामलाल शर्मा को बांधा रक्षा सूत्र
महिला मोर्चा की बहनो ने श्रीफल भेंटकर विधायक शर्मा को दी बधाई
DD Express News...चौमूं। विधायक रामलाल शर्मा को प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा राजस्थान का प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को भाजपा जयपुर देहात उत्तर महिला मोर्चा की बहिनो ने विधायक कार्यालय पहुचकर रक्षा सूत्र बांधा व श्रीफल भेंट कर बधाई दी। साथ ही विधायक शर्मा का मुँह मीठा करवाया। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने कहा कि मुझे पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे बखूबी निभाने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि  जिस तरह से वर्तमान समय में कांग्रेस सरकार की वजह से जनता का अहित हो रहा है, इस मामले को भी उजागर किया जाएगा। रक्षा सूत्र बांधने वालो में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बादाम देवी वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन अर्चना कुमावत, खाटूश्यामजी नगर पालिका चेयरमैन ममता,  घिनोई सरपंच एकता कवर, बरना सरपंच टीना यादव, गोविंदगढ़ महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीरा यादव, मानपुरा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला शर्मा, चौमू गर्ल्स कॉलेज पूर्व अध्यक्ष वंदना दिक्षित सहित अन्य महिलाये शामिल थी।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से पीड़ित परिवार को दी गई आर्थिक सहायता....DD Express News

कोरोना के विरुद्ध युद्ध समिति जैसा नाम वैसा ही काम....DD Express News

एसडीएम अभिषेक सुराना व चौमू थाना पुलिस की....DD Express News