नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ....DD Express News

DD Express News 

बूथ संपर्क अभियान के तहत व्यापारियों से संपर्क किया

चौमू। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ संपर्क अभियान के तहत बस स्टैंड स्थित व्यास मार्केट में व्यापारियों से संपर्क कर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष के पूर्ण होने पर उपलब्धियां बताई। नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत ने बताया कि बूथ संपर्क अभियान के तहत व्यापारियों को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई, जिनमें एयर स्ट्राइक, तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण, पेंशन योजना इत्यादि हैं। मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत ने बताया कि प्रत्येक व्यापारियों को दुकान पर जाकर पंपलेट वितरित किए गए और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक वार्ड में घर घर जाकर पंपलेट वितरित किए तथा साथ में सरकार की उपलब्धियां बताई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गजनंद कुमावत के साथ रामावतार कुलदीप, विनोद स्वामी, पार्षद अनिल मीणा, मुकेश सैनी, मनोज कुमावत, गोपीराम यादव, रामरतन मुनीम, बाबूलाल राई, बंशीधर डागर, रामस्वरूप नाशना, चेतन कुमार सैनी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से पीड़ित परिवार को दी गई आर्थिक सहायता....DD Express News

कोरोना के विरुद्ध युद्ध समिति जैसा नाम वैसा ही काम....DD Express News

एसडीएम अभिषेक सुराना व चौमू थाना पुलिस की....DD Express News