भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सुभाष सर्किल स्थित विधायक निवास पर पहुंचकर विधायक रामलाल शर्मा को.......DD Express News

DD Express News

बनवारी शर्मा को कालाडेरा मंडल अध्यक्ष पद का नव दायित्व मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

DD Express News....चौमू ...शीर्ष नेतृत्व की सहमति से जयपुर जिला देहात (उत्तर) जिलाध्यक्ष एवं विधायक रामलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी देहात कालाडेरा मंडल अध्यक्ष पद का दायित्व हस्तेडा निवासी बनवारी लाल शर्मा को सौंपा है। भाजपा कालाडेरा मंडल अध्यक्ष पद पर बनवारी शर्मा को नया दायित्व मिलने के साथ ही कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी छा गई और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सुभाष सर्किल स्थित विधायक निवास पर पहुंचकर विधायक रामलाल शर्मा को माला एवं साफा बंधवाकर आभार व्यक्त किया। साथ ही बनवारी लाल शर्मा को कालाडेरा मंडल अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा ने कहा कि संगठन को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे।
इस मौके पर गौरी शंकर नेतड सरपंच भूतेड़ा, बाबूलाल यादव पूर्व सरपंच आलीसर, गिरधारी मोयल जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, रामस्वरूप वर्मा एससी मोर्चा अध्यक्ष मंडल कालाडेरा, नाहर मीणा एसटी मोर्चा अध्यक्ष कालाडेरा मंडल, रिछपाल कुमावत युवा मोर्चा अध्यक्ष कालाडेरा मंडल ,मुकेश चोपड़ा अध्यक्ष किसान मोर्चा कालाडेरा मंडल, शिव शर्मा प्रवक्ता कालाडेरा मंडल, धर्मेंद्र यादव उपाध्यक्ष कालाडेरा मंडल, कन्हैया लाल स्वामी महामंत्री युवा मोर्चा कालाडेरा मंडल,राधेश्याम रेगर उपाध्यक्ष एससी मोर्चा कालाडेरा मंडल,सुभाष भार्गव उपाध्यक्ष कालाडेरा मंडल,सुशील शर्मा पंचायत समिति सदस्य,ओम जांगिड़ मंत्री कालाडेरा मंडल, बृजेश शर्मा मंत्री युवा मोर्चा मंडल, सुरेंद्र शर्मा शक्ति केंद्र अध्यक्ष भूतेड़ा, रितेश शर्मा बूथ अध्यक्ष भूतेड़ा,संतोष स्वामी बूथ अध्यक्ष  बागड़ा का बास,कानाराम देवंदा बूथअध्यक्ष विजय नगर,गिरिराज व्यास बूथ अध्यक्ष हस्तेड़ा,मंगल शर्मा उपाध्यक्ष युवा मोर्चा,श्री सुरेंद्र बूथ अध्यक्ष भूतेड़ा,मुकेश राव, महावीर सिंह,नेमीचंद, कैलाश मोदी,शंकर ,उमराव, राजेंद्र मीणा वार्ड पंच, मुकेश महर्षि उपस्थित रहे।


DD Express News

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से पीड़ित परिवार को दी गई आर्थिक सहायता....DD Express News

कोरोना के विरुद्ध युद्ध समिति जैसा नाम वैसा ही काम....DD Express News

एसडीएम अभिषेक सुराना व चौमू थाना पुलिस की....DD Express News