नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत का 36 वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया.....DD Express News

DD Express News

नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत का 36 वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया


DD Express News..चौमू। नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत का जन्मदिन चौमू शहर में कार्यकर्ताओं व आम जनों ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष को शुभकामनाएं देने वालों का पूरे दिन भर तांता लगा रहा और फोन पर भी लोग शुभकामनाएं देते रहे। नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत ने दिन की शुरुआत मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की और फिर गायों को हरा चारा खिलाया। अर्चना कुमावत ने कहा कि कोरोना संकट की इस घड़ी में हर व्यक्ति एक दूसरे का सहयोग करें। विधायक रामलाल शर्मा ने भी फोन पर नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा काफी भाजपा कार्यकर्ताओं ने व आम जनों ने फोन पर शुभकामनाएं दी तथा निवास पर जाकर भी शुभकामनाएं दी। नगर पालिका के कर्मचारियों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत को उनके निवास पर जाकर जन्मदिन की बधाई दी व कर्मचारियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 
बधाई देने वाले कर्मचारियों में ए.आर.आई सूर्यकांत शर्मा, कार्यालय सहायक छिगनलाल गंगवाल, सहायक अग्निशमन अधिकारी  सुरेश यादव, कनिष्ठ लिपिक नरेशपाल सिंह शेखावत व सहायक स्वास्थ्य अधिकारी कैलाश शर्मा उपस्थित थे। बधाई देने वालों की इस कड़ी में भाजपा नगर मंडल चौमू के कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत के साथ नगरपालिका अध्यक्ष निवास पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत को बधाई और शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। साथ ही प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। नगर मंडल कार्यकर्ताओं में शुभकामनाएं देने वालों में नगर अध्यक्ष गजानंद कुमावत, मोहन लाल सैनी, मोहन लाल यादव, हनुमान सहाय बागड़ा, चेतन कुमार सैनी, पूर्व पार्षद मुकेश कुमार सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


DD Express News

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से पीड़ित परिवार को दी गई आर्थिक सहायता....DD Express News

कोरोना के विरुद्ध युद्ध समिति जैसा नाम वैसा ही काम....DD Express News

एसडीएम अभिषेक सुराना व चौमू थाना पुलिस की....DD Express News