पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि....DD Express News

DD Express News 

विधायक रामलाल शर्मा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

DD Express News...चौमू...पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा के निधन पर विधायक रामलाल शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रविवार को विधायक कार्यालय पर श्रद्धांजलि व्यक्त की है। भंवरलाल शर्मा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर  श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। इस अवसर पर विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि भंवर लाल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष के साथ कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं और उन्होंने समाज सेवा के कई कार्य किए हैं, भारतीय जनता पार्टी की रीती नीतियों को आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी परिवार को गहरा आघात पहुंचा है व पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत, जयपुर जिला देहात उत्तर उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, महामंत्री महेश सेरावत व संदीप शर्मा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कालूराम जाट, पार्षद राहुल शर्मा, मोहन यादव, रमेश कुमावत, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामावतार कुलदीप सहित काफी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से पीड़ित परिवार को दी गई आर्थिक सहायता....DD Express News

कोरोना के विरुद्ध युद्ध समिति जैसा नाम वैसा ही काम....DD Express News

एसडीएम अभिषेक सुराना व चौमू थाना पुलिस की....DD Express News