Posts

Showing posts from February, 2022

राज्य सरकार भ्रष्टाचार के आखंड में डूबी हुई सरकार..विधायक रामलाल शर्मा DD Express News

Image
DD Express News   भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त ईओ वर्षा चौधरी को पुनः चौमूँ में लगाये जाने पर विधायक रामलाल शर्मा ने कहा... DD Express News..चौमूँ विधायक रामलाल शर्मा ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी वर्षा चौधरी को पुनः नगरपालिका में पदस्थापित करने पर राज्य सरकार को भ्रष्टाचार के आखंड में डूबी हुई सरकार बताया। उन्होंने राजस्थान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार भी जोरदार है और इसके अधिकारी भी जोरदार हैं। कुछ दिनों पहले मुख्य सचिव के पास कुछ लोग शिकायत लेकर गए कि चौमूँ नगर पालिका की ईओ वर्षा चौधरी भ्रष्टाचार में लिप्त है। ईओ वर्षा चौधरी जनहित के कोई कार्य ना कर जनता को परेशान करने का काम कर रही है। साथ ही नगर पालिका में सरकारी पैसों का दुरुपयोग करने का काम कर रही है, जहां पैसे खर्च करने की उपयोगिता ही नहीं है वहां पर पैसे खर्च किए जा रहे हैं। उस समय मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने मामले को गंभीर मानते हुए निदेशक डीएलबी को आदेश दिए की ईओ चौमूँ को तत्काल एपीओ करने का काम करें। जैसे ही 31 तारीख को मुख्य सचिव की सेवानिवृत्ति होती है और अब वो तत्कालीन मुख्य सचिव सरकार के मुखिया जी के सला...